NEET 2026 Application Form – Complete Documents Checklist, Size, Format & Upload Rules

NEET 2026 का फॉर्म भरते समय सबसे अधिक आवेदन इसी कारण reject होते हैं क्योंकि विद्यार्थी दस्तावेज़ गलत size, गलत format या गलत तरीके से upload कर देते हैं। यह गाइड NTA के नियमों के अनुसार तैयार की गई है ताकि आपका फॉर्म बिना किसी गलती के स्वीकार हो।


NEET 2026 Application के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • Passport Size Photograph
  • Postcard Size Photograph (4×6)
  • Scanned Signature
  • Left & Right Hand Thumb and Finger Impressions
  • Class 10 Marksheet & Passing Certificate (DOB Proof)
  • Class 12 Marksheet
  • Valid ID Proof (Aadhaar / Passport / Voter ID)
  • Address Proof (Permanent & Current)
  • Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS) – यदि लागू
  • PwBD Certificate – यदि लागू
  • Citizenship / Embassy Certificate – NRI/OCI/Foreign Candidates


नीचे दी गई टेबल NEET 2026 में अपलोड होने वाले हर दस्तावेज़ का सही size, format और upload नियम बताती है। इन्हीं नियमों का पालन न करने के कारण अधिकांश आवेदन अस्वीकृत होते हैं।

NEET 2026 Documents Size, Format & Upload Rules (Official Guidelines)

Document Type File Size Range Accepted Format Important Upload Instructions (Must Read)
Scanned Photo (Passport Size) 10 KB – 200 KB JPG / JPEG Recent photo (3 months के भीतर), 80% चेहरा व कान स्पष्ट, सफेद बैकग्राउंड, नाम व तारीख फोटो के नीचे प्रिंट।
Scanned Photo (Postcard Size – 4″x6″) 10 KB – 200 KB JPG / JPEG उपरोक्त नियम समान। यह फोटो परीक्षा उपस्थिति शीट में भी उपयोग होती है।
Candidate’s Signature (Scanned) 10 KB – 50 KB JPG / JPEG सफेद कागज़ पर काले पेन से सिग्नेचर, CAPITAL LETTER में नहीं, धुंधला/डिजिटल सिग्नेचर मान्य नहीं।
Fingerprints & Thumb Impressions (Both Hands) 10 KB – 200 KB JPG / JPEG दोनों हाथ के अंगूठे व उंगलियों के स्पष्ट निशान। Smudge या हल्का निशान स्वीकार नहीं।
Proof of Identity (other than Aadhaar/Digilocker) 10 KB – 200 KB JPG / JPEG Passport / Voter ID / Ration Card / Bank Passbook with photo में से कोई एक।
Community / Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS) 50 KB – 300 KB PDF सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी, वैध तिथि वाला प्रमाणपत्र।
PwBD (Persons with Benchmark Disability) Certificate 50 KB – 300 KB PDF UDID / Swavlamban कार्ड भी मान्य। Disability % स्पष्ट लिखा हो।
Address Proof (Permanent & Current) 50 KB – 300 KB PDF बिजली बिल / राशन कार्ड / आधार में से कोई एक।
Class 10 Passing Certificate 50 KB – 300 KB PDF Date of Birth सत्यापन हेतु अनिवार्य।
Class 10 Marksheet 50 KB – 300 KB PDF नाम व रोल नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए।
Conversion Certificate (CGPA to Percentage, if applicable) 50 KB – 300 KB PDF यदि मार्कशीट में CGPA है तो यह अनिवार्य।
Nationality / Citizenship / Embassy Certificate (NRI/OCI/Foreign) 50 KB – 300 KB PDF Passport प्रथम/अंतिम पृष्ठ या Embassy प्रमाणपत्र।


Final Checklist Before Submitting NEET Form

  • सभी फाइलें सही size और format में हैं
  • फोटो, सिग्नेचर और thumb साफ़ दिख रहे हैं
  • सभी प्रमाणपत्र readable PDF में हैं
  • नाम, जन्मतिथि, विवरण सभी दस्तावेज़ों में समान हैं

GEM Classes – Guiding Students Beyond Forms

 

Build a Strong Foundation with GEM Classes!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name